उप्र : प्रेम प्रसंग में आशा बहू की गला दबाकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुरवा में आशा बहू का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में पड़ा पाया गया। उसके कान से खून बह रहा था और गले में निशान थे। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर कोतवाल परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे।

जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दूबे फील्ड यूनिट व महिला थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे और पड़ताल की। मृतका की पुत्री ने गांव के ही अमित मिश्रा उर्फ मुन्नू समेत उसके भाई लल्लन उर्फ अभिषेक व चुन्नू पर अपनी मां की हत्या किए जाने की तहरीर दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर में आरोप है कि महिला व अमित का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध किया गया, लेकिन महिला नहीं मान रही थी। महिला के पास शुक्रवार को फोन आया, जिसके बाद उसकी दोनों बेटियों ने जाते हुए देखा था।

महिला की हत्या के पीछे कहीं प्लाट बिक्री का पैसा तो नहीं है, इस बात की चर्चा भी काफी तेजी से हो रही है। बताया जाता है कि महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसने कुछ समय पहले एक प्लाट कई लाख का बेच दिया था, जिसका पैसा उसने अमित पर खर्च किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493