आसुरी शक्तियों के विनाश की प्रेरणा देता है दशहरा : शिवराज

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा पर्व को आसुरी शक्तियों के विनाश की प्रेरणा देने का पर्व बताया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को निवास पर दशहरा की पूजा-अर्चना की। चौहान एवं उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने वाहनों की पूजा की। साथ ही निवास प्रांगण में नारियल के पौधे का रोपण किया और सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चौहान ने कहा कि यह पर्व आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493