नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर ऑनलाइन बाजार ‘आस्कमीबाजार डॉट कॉम’ के नए ब्रांड एंबेसडर हैं।
करार के तहत फरहान विज्ञापनों के माध्यम से कंपनी के उत्पाद और सेवाओं का प्रचार करेंगे। ये विज्ञापन टेलीविजन, प्रिंट और ऑनलाइन माध्यमों में अगस्त महीने से प्रकाशित और प्रसारित किए जाएंगे।
फरहान ने एक बयान में कहा, “आस्कमी के साथ जुड़ना कमाल का अनुभव है, क्योंकि यह ब्रांड फैशन, स्टाइल और व्यवहार का प्रतिनिधित्व करता और अपने हर उत्पाद की खरीद के साथ भरोसे की गारंटी देता है।”
आस्कमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) मानव सेठी ने कहा कि ब्रांड के लिए खुशी की बात है कि फरहान उनके साथ जुड़े हैं और हम उपभोक्ताओं के साथ मजबूत रिश्ता कायम करने के लिए आशान्वित और उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “गायक, गीतकार, अभिनेता, निर्देशक की बहुमुखी प्रतिभा वाले फरहान हमारे ब्रांड के विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो समकालीन भारतीय फैशन पर आधारित है।”
dharmpath.com dharmpath