आस्टन विला के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे पर्सी

लंदन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर रोबिन वान पर्सी आस्टन विला के साथ होने वाले इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

पर्सी ने 21 फरवरी के बाद से युनाइटेड के लिए नहीं खेला है। वह टखने की चोट से परेशान हैं। 21 फरवरी को युनाइटेड को प्रीमियर लीग मैच में स्वासी सिटी के हाथों 1-2 से हार मिली थी।

ऐसी उम्मीद थी कि वह इस सप्ताहांत मैदान में वापसी करेंगे लेकिन प्रबंधक लुइस वान गाल ने कहा कि अभी पर्सी मैच फिट नहीं हैं।

पर्सी के अलावा आस्टन विला के खिलाफ डिफेंडर क्रिस स्मालिंग के भी नहीं खेलने की सम्भावना है। वह बीमार थे और अब तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493