सेंट कीट्स, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पीटर मूर्स ने कहा है कि बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को अपना स्थान दोबारा हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा।
ट्रॉट को वेस्टइंडीज दौरे पर आई 16 सदस्यीय इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है। वह विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे।
मूर्स ने कहा, “हम जानते हैं कि ट्रॉट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टेस्ट मैचों में उनका रिकार्ड शानदार है। अब उन्हें टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए प्रयास करना होगा।”
ट्रॉट (33) नवम्बर 2013 से इंग्लैंड के लिए नहीं खेल सके हैं। उनके नाम 46 के औसत से 3763 टेस्ट रन हैं।
dharmpath.com dharmpath