आस्ट्रिया ने यूरोपीय संघ के यूरोजोन विस्तार को प्रस्ताव को ठुकराया

वियना, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रिया की सरकार ने गुरुवार को यूरोजोन में और सदस्य देशों के लाने को प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और चेतावनी दी है कि इस तरह का कदम नया आर्थिक संकट ला सकता है, जो ग्रीस के संदर्भ में देखा जा चुका है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, सोशल डेमोक्रेट चांसलर क्रिश्चियन कर्न और कंज्र्वेटिव के विदेश मंत्री सेबेस्टियन कर्ज ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउडे जंकर द्वारा यूरोपीय संघ को संबोधित करने के दौरान और देशों को शामिल किए जाने के समर्थन पर चुप्पी साधे रखी।

अक्टूबर में होने वाले संसदीय चुनाव में कर्ज के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे कर्न ने आस्ट्रियाई ओआरएफ रेडियो को बताया कि यूरो को अपनाने से पहले देशों को मास्ट्रिच समझौते के मानदंडों को पूरा करना चाहिए। मुद्रा स्फीति, ऋण, घाटे से निपटना चाहिए और कर चोरी के खिलाफ उपाय करने चाहिए।

कर्न ने कहा कि इस तरह के मानदंडों की पूर्ति के बगैर यूरो क्षेत्र का विस्तार सिर्फ वित्तीय समस्याओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने ग्रीस और उसके दिवालियापन से उबरने और 2008 के आर्थिक संकट का उदाहरण दिया।

कर्ज ने भी अलग से इस चेतावनी को दोहराया कि यूरोपीय संघ को ग्रीस जैसी स्थिति से बचना चाहिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493