बर्लिन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में पहली बार खेल रहे लेइपजिग क्लब का लीग का पहला मैच मोनाको के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रेड बुल एरीना में खेला गया मैच दोनों टीमों के बीच 1-1 से ड्रॉ हुआ।
दोनों ही टीमों के बीच इस मैच में तेजी और संतुलन की कमी देखी जा रही थी। इस कारण से मुश्किल से ही मोनाको और लेइपजिग को गोल करने के अवसर मिल रहे थे, जिसमें दोनों ही एक-एक बार सफल रहीं।
पहले हाफ में 33वें मिनट में एमिल फोर्सबर्ग ने गोल कर लेइपजिग का खाता खोला।
इसके अगले ही मिनट में यूरी तेइलेमांस ने मोनाको के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ और मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हो गया।
dharmpath.com dharmpath