बुलेट ट्रेन परियोजना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं : खगड़े

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अहमदाबाद-मुबंई बुलेट ट्रेन परियोजना की आर्थिक व्यावहारिकता को लेकर सवाल उठाया। इस बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने किया है।

कांग्रेस के लोकसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी किसी विकास परियोजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह भी कहा कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है।

खड़गे ने कहा, “हम किसी परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसका मकसद क्या है। यह परियोजना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है।”

खगड़े ने कहा, “मुबंई से अहमदाबाद के बीच हवाई किराया 2000 रुपये है और बुलेट ट्रेन का किराया 2800 से 5000 तक होगा.. यदि एक लाख यात्री ट्रेन में यात्रा करें तभी यह परियोजना आर्थिक तौर पर व्यावहारिक होगी।”

उन्होंने कहा कि 60,000 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च हो रहे हैं और परियोजना की लागत 1,10,000 करोड़ रुपये है, जो आगे क्रियान्वयन के समय बढ़ सकती है।

मोदी व आबे ने गुरुवार को 1.08 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 500 किमी की अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल परियोजना का शिलान्यास किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493