आस्ट्रिया ने शरणार्थी मुद्दे पर जर्मनी को फटकार लगाई

वियना, 4 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रिया ने जर्मनी पर शरणार्थियों के मुद्दे को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया है।

जर्मनी सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि देश में दैनिक आधार पर शरणार्थियों को रखने का कोई कोटा नहीं है, लेकिन आस्ट्रिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस संदर्भ में जो कहा, वह गलत है।

जर्मनी सीमा पर तीन चुनिंदा जगहों पर शरणार्थियों की संख्या को सीमित कर रहा है। इनकी दैनिक आधार पर अधिकतम संख्या 3,600 है।

प्रवक्ता ने कहा, “जो लोग दावा कर रहे हैं कि शरणार्थियों के प्रवेश पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है, उन्हें या तो जानकारी नहीं है या फिर उनमें पारदर्शी संवाद की कमी है।”

आस्ट्रिया सरकार ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश से ग्रीस में शरण मांगने के इच्छुक लोगों के लिए वीजा जारी करने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493