इंडोनेशिया : भूकंप में ठप रही सुनामी चेतावनी प्रणाली

जकार्ता, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि हाल में सुमात्रा द्वीप पर आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के दौरान उन उपकरणों ने काम नहीं किया, जो सुनामी अलर्ट के लिए लगाए गए थे।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रमुख विलेम रमपेंगीलेई ने शुक्रवार को कहा, “क्षतिग्रस्त पूर्व चेतावनी सिस्टम या प्रणाली की मरम्मत की जाएगी और जो सिस्टम टूट गए हैं, उनकी जगह नए लगाए जाएंगे।”

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को जमीनतल से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप महसूस किया गया था। इसका केंद्र सुमात्रा द्वीप में पश्चिम में था।

अमेरिका भूवैज्ञानिक सेवा(यूएसजीएस) ने बाद में बताया कि भूकंप जमीनतल से 24 किलोमीटर नीचे हुआ था।

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी। 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी करना एक आम प्रक्रिया है।

हालांकि इस दौरान सुनामी की चेतावनी से संबंधित अधिकांश उपकरणों ने काम नहीं किया।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सुनामी की चेतावनी वापस लेने में देरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493