आस्ट्रेलिन ओपन में जोकोविच और फेडरर होंगे आमने-सामने

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के ड्रॉ के मुताबिक सेमीफाइनल में टेनिस जगत के दो दिग्गज-नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर आमने सामने होंगे।

शुक्रवार को निकाले गए ड्रॉ के मुताबिक, सेमीफाइनल में विश्व के नंबर-एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्वार्टर फाइनल में जोकोविच की भिड़ंत केई निशिकोरी से होगी। क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना थॉमस बर्डिच से होगा।

2015 में जोकोविच ने तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे। उन्होंने 2015 में 82 जीत और छह हार का सामना किया था।

दूसरी वरीय एंडी मरे का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला स्पेन के डेविड फेरर से होगा।

आठवीं वरीय फेरर दूसरे राउंड में लियेटन हेविट से भिड़ेंगे। चौथे राउंड में मरे आस्ट्रेलिया के बर्नड टोमिक से टकराएंगे।

राफेल नडाल का क्वार्टर फाइनल में सामना स्टान वावरिंका से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493