मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। आस्ट्रेलियन ओपन में सोमवार को हुए पहले दौर के मुकाबलों में मारिया शरापोवा, सेरेना विलियम्स, वांग कियांग, कार्ला सुआरेज ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। आस्ट्रेलियन ओपन में सोमवार को हुए पहले दौर के मुकाबलों में मारिया शरापोवा, सेरेना विलियम्स, वांग कियांग, कार्ला सुआरेज ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
वहीं पुरुषों में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और केई निशिकोरी भी अगले दौर में पहुंच गए हैं।
शारापोवा ने जापान की नाओ हिबिनो को 6-1,6-3 से हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सेरेना ने इटली की कामिला जिर्ओजी को 6-4, 7-5 से हराया तो वहीं सुआरेज ने स्विटजरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक को 7-5, 6-4 से हराया।
दूसरे दौर में सेरेना का मुकाबला पहले दौर में लाटवियाई जेलेना ओस्टपेंको और ताईवान की सिहे सु वेई के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। वहीं दूसरे दौर में सुआरेज का मुकाबला ग्रीक की मारिआ साक्कारी से होगा।
चीन की कियांग ने अपने पहले दौर के मैच में अमेरिका की स्लोन स्टीफन्स को 6-3, 6-3 से सीधे सेटों में मात दी। टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वांग का सामना जर्मनी की खिलाड़ी एना-लेना फ्राइडसेम से होगा।
नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में चुंग हेयोन को 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
वहीं निशिकोरी ने फिलिप कोलश्राइबर को 6-4, 6-3, 6-3 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। अगले दौर में फिलिफ का समाना ऑस्टिन क्राजिचेक से होगा। उन्होंने चीन के वु डी को 6-4, 6-1, 6-3 से हारकर दूसरे दौर में जगह बनाई है।
dharmpath.com dharmpath