भविष्य निधि आयुक्त गिरफ्तार (लीड-1)

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को यहां कहा कि उसने यहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक क्षेत्रीय आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को यहां कहा कि उसने यहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक क्षेत्रीय आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सीबीआई ने चेन्नई के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त दुर्गा प्रसाद, ईपीएफओ के दो प्रवर्तन अधिकारियों और चार अन्य लोगों को लगभग 14.5 लाख रुपये के एक कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।”

सीबीआई ने बाद में एक बयान में कहा कि ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त, दो प्रवर्तन अधिकारियों, शहर के एक संस्थान समूह और दलाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, प्रसाद ने कथित तौर पर एक संस्थान समूह की मदद करने के एवज में उससे 25 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे।

यह मदद, समूह के कर्मचारियों के संदर्भ में भविष्य निधि कटौती के उद्देश्य के लिए वेतन के साथ गड़बड़ी के मामले में करनी थी।

सीबीआई ने जाल बिछा कर उस वाहन को रोक लिया, जिस पर प्रसाद सवार थे और एक दलाल से 14.5 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेकर जा रहे थे।

सीबीआई ने संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि रिश्वत की राशि उसी ने दलाल को कथित तौर पर सौंपी थी।

प्रसाद के आवास और कार्यालय तथा अन्य 18 स्थानों की तलाशी ली गई, जिसमें दलाल के परिसर शामिल थे। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।

तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493