मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे मंगलवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
मरे ने आस्ट्रेलिया के उभरते हुए स्टार निक किर्गियोस को 6-3, 7-6(5), 6-3 से हराते हुए पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 दौर में स्थान पक्का किया है।
मरे अब फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक से भिड़ेंगे, जिन्होंने स्पेन के राफेल नडाल की चुनौती समाप्त की।
बेरडिक ने नडाल के खिलाफ लगातार 17 हार का क्रम तोड़ते हुए मरे से भिड़ने का मौका हासिल किया है और मरे के खिलाफ उनका रिकार्ड बेहतर है। दोनों के बीच अब तक कुल 10 बार सामना हुआ है, जिसमें से छह बार बेरडिक विजयी रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath