आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। रोहन बोपन्ना ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना ने अपनी कनाडा की जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मंगलवार को दूसरे दौर के मुकाबले में पोलैंड के लुकाज कुबोट और ताइवान की चान युंग-जान की जोड़ी को मात दी।

टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में एक घंटे 16 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने लुकाज-चान युंग की जोड़ी को 6-4, 5-7 (10-3) से मात दी।

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की का सामना झेंग साईसाई-एलेक्जेंडर पेया या सानिया मिर्जा और इवान डोडिग में से किसी एक जोड़ी से होगा।

टूर्नामेंट की दूसरी वरीय जोड़ी भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के डोडिग ने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की लॉरा सिएगेमुंड और क्रोएशिया के मैट पेविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493