दिल्ली में बस-ट्रक की टक्कर में 19 घायल

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने निजी वॉल्वो बस को टक्कर मार दी, जिससे 19 लोग घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक शादी समारोह से दिल्ली कैंट क्षेत्र की ओर लौट रही बस को ट्रक ने टक्कर मार दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से तीन घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।”

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी चालक और उसका सहायक घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493