आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाईनल में आमने-सामने होंगे बोपन्ना, सानिया (लीड-1)

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की जोड़ी का सामना रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी से होगा।

बोपन्ना ने अपनी कनाडा की जोड़ीदार डाब्रोव्स्की के साथ मंगलवार को दूसरे दौर के मुकाबले में पोलैंड के लुकाज कुबोट और ताइवान की चान युंग-जान की जोड़ी को मात दी।

टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में एक घंटे 16 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने लुकाज-चान युंग की जोड़ी को 6-4, 5-7 (10-3) से मात दी।

इसके अलावा, मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में सानिया-डोडिग की जोड़ी ने झेंग साईसाई और एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-6 से मात दी।

रियो ओलम्पिक में टेनिस स्पर्धा के मिश्रित युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सानिया और बोपन्ना अब इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे।

इसके अलावा, भारतीय खिलाड़ी सिद्धांत बानथिया और तुर्क काया गोरे की जोड़ी ने टूर्नामेंट में जूनियर श्रेणी के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया है।

सिद्धांत और काया की जोड़ी ने जिजोउ बेग्र्स और यशाई ओलिएल की जोड़ी को 6-3 7-6(6) से मात दी।

इसके साथ ही जूनियर महिला एकल वर्ग में भारत की महिका यादव को जापान की माई होंतामा से सीधे सेटों में 2-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493