आस्ट्रेलियन ओपन : झांग शुआई ने किया बड़ा उलटफेर

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी झांग शुआई ने आस्ट्रेलियन ओपन में इस साल का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। विश्व की 133 वरीयता प्राप्त झांग ने मंगलवार को विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराकर सबको हैरान किया।

झांग ने सिमोना को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

अपनी खराब फॉर्म से परेशान झांग एक समय संन्यास के बारे में सोच रही थीं। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “मैं परेशान थी और संन्यास के बारे में सोच रही थी, लेकिन मेरे कोच, मेरे माता-पिता सभी ने मेरा उत्साह बढ़ाया।”

उन्होंने जीत पर कहा, “लेकिन मैंने कभी सोचा भी था कि मैं विश्व की नंबर दो खिलाड़ी को हरा पाऊंगी। यह सपना सच होने जैसा है।”

झांग ने इस तरह का बड़ा उलटफेर पहली बार नहीं किया है। उन्होंने 2009 में भी तत्कालीन विश्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी दिनारा साफीना को चीन ओपन में शिकस्त दी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493