आस्ट्रेलियन ओपन : दूसरे दौर में पेस-रजा

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और हमवतन पूरव रजा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में पेस-रजा की जोड़ी ने एन. बासिलाशविलि और ए. हैदर-मॉरेर की जोड़ी को मात दी।

पेस-रजा ने गुरुवार को खेले गए इस मैच में बासिलाशविलि और मॉरेर की यूरोपीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।

दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का सामना ब्रिटेन के जे. मरे और ब्राजील बी. सोआरेस की जोड़ी से होगा।

मरे और सोआरेस ने पहले दौर में अमेरिकी जोड़ी डी. यंग और एफ. टियाफोए को मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493