बिहार में शीतलहर जारी, पारा गिरा

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह कोहरे का प्रभाव कम रहा परंतु ठंडी हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “बिहार में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। अगले एक-दो दिनों के अंदर तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान रात में कोहरा छाएगा तथा ठंडी हवाएं भी चलेगी।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 8़ 2 डिग्री सेल्सियस, गया का 6़ 8 डिग्री तथा पूर्णिया का 7़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 16़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

ठंड के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में 19 जनवरी तक पांचवीं तक की कक्षाओं की छुट्टी घोषित कर दी गई है जबकि छठी से ऊपर की कक्षाओं में साढ़े दस बजे के बाद से पठन-पाठन का काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493