आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल की चुनौती समाप्त

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में मंगलवार को स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल की चुनौती समाप्त हो गई।

विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी नडाल को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक ने हराया।

बेरडिक ने नडाल के खिलाफ 17 मैचों से जारी हार के क्रम को तोड़ते हुए 6-2, 6-0, 7-6(5) से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493