आस्ट्रेलियन ओपन : निशिकोरी, शारापोवा, सेरेना अंतिम-8 में

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के केई निशिकोरी, रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की सेरेना विलियम्स यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-8 दौर में पहुंचने में सफल रहे।

निशिकोरी ने रविवार को 2008 में फाइनल में पहुंचने वाले फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया।

एशिया के सर्वोच्च वरीय एकल खिलाड़ी निशिकोरी लगातार पांचवीं हार अंतिम-8 दौर में पहुंचे हैं।

रूसी स्टार शारापोवा ने चौथे दौर के मुकाबले में 12वीं वरीय बेलिंडा बेंकिक को 7-5, 7-5 से हराया।

अगले दौर में शारापोवा का सामना अमेरिका की सेरेना से होगा, जिन्होंने एक अन्य रूसी खिलाड़ी मार्गेरिटा गास्पारयान को चौथे दौर में 6-2, 6-1 से से हराया।

शारापोवा और सेरेना के बीच अब तक 20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 18 बार सेरेना विजयी रही हैं जबकि दो बार शारापोवा की जीत हुई है। 2004 के बाद से शारापोवा विश्व की नम्बर-1 खिलाड़ी सेरेना के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493