आस्ट्रेलियन ओपन : पहले दौर में बाहर हुए नडाल

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक स्पेन के राफेल नडाल का खराब फॉर्म जारी है। नडाल आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में बाहर हो गए हैं। नडाल को उन्हीं के ही हमवतन फर्नांडो वर्दास्को ने हराया। फर्नाडो ने नडाल को 7-6(6), 4-6, 3-6, 7-6(4), 6-2 से हराया।

नडाल ने पांचवें और निर्णायक सेट में 2-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन फर्नाडो ने शानदार वापसी कर एक घंटे 41 मिनट चले इस मुकाबले में जीत हासिल की।

मैच के बाद फर्नाडो ने कहा, “मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थीं, उसके बाद सब होता चला गया।”

उन्होंने कहा, “चौथे सेट में मैंने दूसरे और तीसरे सेट से अच्छा खेला। राफा(नडाल) के खिलाफ पांच सेट का मैच जीतना वो भी दो सेट हारने के बाद, यह वाकई अविश्वसनीय है।”

दूसरे दौर में फर्नाडो का मुकाबला इजरायल के दुदी सेला से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493