मैंने गाने से पहले शराब नहीं पी थी : मैडोना

लुइसविले, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका मैडोना ने केंटकी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शराब पीकर जाने के आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह लाइव कार्यक्रम से पहले कभी शराब नहीं पीती हैं।

इस 57 वर्षीय गायिका पर आरोप है कि शनिवार को केंटकी शहर में प्रस्तुति देते वक्त मैडोना ने शराब पी रखी थी। इसके अलावा उन्होंने मंच से ही स्थानीय लोगों का मजाक उड़ाने जैसी हरकत भी की थी। यह घटना रेबेल हार्ट टूर के दौरान घटी है।

रिपोर्ट्स डेलीमेलडॉट को डॉट यूके के अनुसार, मैडोना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी अपनी एक तस्वीर भी लगाई है।

इस पोस्ट में मैडोना ने लिखा है, “यह पोस्ट उनके लिए है जो कुछ भी पढ़कर उस पर भरोसा कर लेते हैं। मैं शरीब पीकर कभी प्रस्तुति नहीं देती। मेरा कार्यक्रम 2 घंटे 15 मिनट का था। इसमें मैंने बिना रुके गाया और नाचा। लुइसविले के कार्यक्रम में मैंने एक हास्य प्रस्तुति भी दी थी।”

मैडोना का यह पोस्ट उन आलोचनाओं के बाद सामने आया है, जब कार्यक्रम में शामिल हुए एक दर्शक ने टीएमजे पत्रिका से कहा था, “मैडोना ने बहुत शराब पी रखी थी।”

इस पोस्ट को 65 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। कई दर्शकों ने मैडोना का समर्थन भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493