मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी और जुड़वां भाईयों-बॉब और माइक ब्रायन ने आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए मुकाबले में ब्रायन भाईयों की जोड़ी ने स्पेन की पाब्लो कारेनो और गुइलेर्मो ग्रासिया-लोपेज की जोड़ी को 7-6 (1), 6-3 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सेट में टाईब्रेक होने के बाद अमेरिका के बॉब और माइक ने इस टाईब्रेक को तोड़ा और पहले सेट को जीता।
बारिश के कारण मैच में 15 मिनट की देरी हुई। इसके बाद अमेरिकी भाईयों की जोड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए दूसरे सेट में आसान जीत हासिल करने के साथ ही फाइनल मैच में कदम रखा।
बॉब और माइक ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह डेविस कप टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
अमेरिकी भाईयों की जोड़ी साथ में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का 30वां फाइनल मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने छह बार आस्ट्रेलिय ओपन, दो बार फ्रेंच ओपन, तीन बार विंबलडन ओपन औप पांच बार अमेरिकी ओपन खिताब जीते हैं।
dharmpath.com dharmpath