झारखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रांची, 26 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने यहां मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका जिले में तिरंगा फहराया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कई तरह के प्रयास किए गए हैं और प्रदेश में भय व हिंसा मुक्त माहौैल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

समाज से भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए सरकार ने सकारात्मक परिणामों के साथ कदम उठाए हैं।

नक्सल प्रभावित जिलों में शांतिपूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए। समारोह में भारी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

रांची के पहाड़ी मंदिर में भारत के सबसे बड़े तिरंगे को फहराया गया, जिसकी लंबाई 99 फुट तथा चौड़ाई 66 फुट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493