आस्ट्रेलियन ओपन : पेस-हिंगिस को मिश्रित युगल में हारे

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने से चूक गए हैं।

पेस-हिंगिस की जोड़ी को आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ और समांथा सोतसुर की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।

यह मुकाबला महज 55 मिनट तक चला।

आस्ट्रेलियाई जोड़ी शुरू से ही पेस-हिंगिस की जोड़ी पर हावी थी। उन्होंने पूरे मैच में 12 ऐस लगाईं जो पेस-हिंगिस की जोड़ी से नौ ज्यादा थीं।

आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मैच में कुल 29 विनर्स लगाए और कुल 93 अंकों में 56 अपने नाम किए। इस जोड़ी ने सात ब्रेक प्वाइंट में से चार अपने नाम किए।

पेस-हिंगिस की जोड़ी आस्ट्रेलियाई जोड़ी के सामने टिक नहीं पाई। आस्ट्रेलियाई जोड़ी की सर्विस का पेस-हिंगिस की जोड़ी के पास जवाब नहीं था। इस जोड़ी को सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला लेकिन वे उसे भी अपने खाते में नहीं डाल सके।

प्री-क्वार्टर में पेस-हिंगिस की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया के कासे डेलाक्वा और मैट रीएड की जोड़ी को 6-2, 6-3 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493