कश्मीर में हिमस्खलन, 6 जवान शहीद

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना की एक चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से छह जवान शहीद हो गए।

सेना ने एक बयान में कहा, “नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में छह जवान शहीद हो गए।”

शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) तथा छह जवानों को बचा लिया गया।

बयान के मुताबिक, “भारी बर्फबारी के कारण मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया।”

तीन जवानों के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिए गए।

एक अन्य घटना में चौकी की तरफ जा रहा सेना का एक गश्ती दल बुधवार को उस इलाके में दोबारा आए हिमस्खलन के बाद लापता हो गया।

गांदेरबल जिले के सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन की एक अलग घटना में सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493