आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर पहुंचे सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के मिश्चा जेवेरेव को मात देते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेडरर ने जेवेरेव को एक घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 7-5, 6-2 से मात दी।

इसी के साथ 35 वर्ष 174 दिन की आयु वाले फेडरर आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकार्ड अमेरिका के आर्थर एशे के नाम था।

पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी फेडरर घुटने की चोट के कारण पिछले साल कोर्ट से दूर रहे थे और इसी कारण वह इस समय रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं। उनकी कोशिश पांचवां आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने की है।

उन्होंने अपने करियर में कुल 41 बार ग्रैंड़ स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में प्रवेश किया है।

सेमीफाइनल में उनका सामना हमवतन स्टान वावरिंका से होगा। जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा को 7-6 (7-2), 6-4, 6-3 से मात दी।

फेडरर और वावरिंका के बीच अभी तक कुल 21 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 18 में फेडरर को जीत मिली है। इनमें से आखिरी दो मुकाबले अमेरिकी ओपन और 2015 एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में हुए हैं।

आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट पर फेडरर के हवाले से लिखा गया है, “अगर किसी ने मुझे बताया होता कि मैं सेमीफाइनल में स्टान के खिलाफ खेलूंगा तो मैं विश्वास नहीं करता।”

उन्होंने कहा, “स्टान ने हो सकता है ऐसा सोचा हो लेकिन मैंने नहीं। मैं कुछ दिन पहले तक ये तक नहीं जानता था कि वह मेरी ही ग्रुप में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493