एसबीआई लाइफ ने ‘स्मार्ट बचत’ बीमा प्लान पेश किया

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। निजी बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरंस ने मंगलवार को प्रीमियम भुगतान की सीमित अवधि वाले एंडोमेंट प्लान ‘एसबीआई लाइफ – स्मार्ट बचत’ की पेशकश की घोषणा की। यह प्लान लंबी अवधि तक प्रीमियम का भुगतान करते रहने की जिम्मेदारी को दूर रखने को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया, “बीमाकर्ता के लिए आर्थिक लक्ष्यों में निवेश संभव बनाते हुए उसके परिवार के भविष्य की रक्षा करना इस प्लान का उद्देश्य है। यह ‘एसबीआई लाइफ – स्मार्ट बचत’ के नवीनतम टीवी विज्ञापन प्रचार – ‘कुछ अपनों के लिए, कुछ अपने लिए’ के माध्यम से दशार्या गया है। यह प्रचार परिवार के लिए सुरक्षा प्रदान करने और स्वयं के लिए धन का सृजन करने के इस प्लान के सार को एक ऐसे तरीके से आत्मसात करता है जो आज की संस्कृति के साथ बखूबी मेल मेल खाता है।”

एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरिजीत बासु ने बताया, “भारतीयों में अनिश्चित समय के लिए बचत करने का अंतर्निहित संस्कार है। ऐसे लोगों के लिए, ‘एसबीआई लाइफ – स्मार्ट बजट’ एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है क्योंकि यह केवल जीवन बीमा ही नहीं है, बल्कि उसके साथ-साथ बचत और धन का सृजन भी प्रदान करता है।”

‘एसबीआई लाइफ – स्मार्ट बजट’ प्लान दो विकल्प प्रदान करता है, एंडोमेंट विकल्प और अंतर्निहित एडी एवं टीपीडी लाभ के साथ एंडोमेंट विकल्प। दूसरे विकल्प के तहत, दुर्घटना के कारण होनेवाली पूर्ण एवं स्थायी विकलांगता होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जायेंगे। यह प्लान 5, 7, 10 या 15 वर्षों की प्रीमियम भुगतान करने की अवधि और बीमा आवश्यकताओं के आधार पर 10 से 25 वर्षों की पॉलिसी की अवधि चुनने की आजादी देता है। .

इस बीमा की मेच्योरिटी पर मूल बीमा राशि के साथ-साथ निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और यदि लागु हो तो टर्मिनल बोनस भुगतान योग्य होगा। मृत्यु होने पर, भुगतान किए गए सभी प्रीमियम के 105 के न्यूनतम मृत्यु लाभ के अधीन निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और टर्मिनल बोनस के साथ मूल बीमा राशि या उसका 10 गुणा वार्षिक प्रीमियम यदि लागू हो तो भुगतान योग्य होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493