आस्ट्रेलियन ओपन : बर्डिख को हरा सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने मंगलवार को चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

चार बार के चैम्पियन फेडरर ने रॉड लेवर अरेना में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बर्डिख को सीधे सेटों में 7-6 (4), 6-2, 6-4 से हराया।

बर्डिख ने पहले सेट में फेडरर को कड़ी टक्कर दी और टाईब्रेकर यह सेट खींचने में सफल रहे। हालांकि फेडरर ने 59 मिनट तक चले इस सेट में बर्डिख को टाईब्रेकर में 7-4 से हराया।

पहला सेट जीतने के बाद फेडरर ने दूसरे सेट में दमदार प्रदर्शन किया और 34 मिनट में जीत हासिल कर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे सेट में भी फेडरर ने बर्डिख को 6-4 से हरा दिया। मेलबर्न पार्क में फेडरर की यह 80वीं जीत रही और इस लिहाज से आस्ट्रेलियन ओपन फेडरर के लिए सर्वाधिक सफल टूर्नामेंट बन गया।

मैच के बाद फेडरर ने कहा, “मैं इस जीत से बेहद खुश हूं। टॉमस बीते कई वर्षो से मुझे काफी कड़ी टक्कर देते आ रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको बेहतर बनाते हैं। वह मुझे दुनिया के बड़े टूर्नामेंटों में हरा चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493