ले1एस फोन के लिए 5 दिन में 3 लाख पंजीकरण

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने मंगलवार को कहा कि फ्लिपकार्ट पर उसके ले1एस फोन के लिए तीन लाख लोगों ने प्री-सेल पंजीकरण किया है। कंपनी ने पांच दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपने दो सुपरफोन उतारे हैं।

लेइको को पहले लेटीवी के नाम से जाना जाता था।

कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी अतुल जैन ने एक बयान में कहा, “वर्तमान प्री-सेल पंजीकरण संख्या के आधार पर हम भारत में सुपरफोन की बिक्री का रिकार्ड बना सकते हैं।”

फ्लिपकार्ट पर ये फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 फीसदी कैश बैक भी दे रहा है।

ले1एस के फ्लैश सेल के लिए पंजीकरण दो फरवरी को 11 बजे सुबह तक चलेगा।

लेईको ने 20 जनवरी को देश में लेमैक्स और ले1एस स्मार्टफोन लांच किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493