आस्ट्रेलियन ओपन : बेरडिक ने नडाल की चुनौती समाप्त की (लीड-1)

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल मंगलवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए।

विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी नडाल को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक ने हराया।

बेरडिक ने नडाल के खिलाफ 17 मैचों से जारी हार के क्रम को तोड़ते हुए 6-2, 6-0, 7-6(5) से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

बेरडिक ने 2006 में मेड्रिड मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में अंतिम बार नडाल पर जीत दर्ज की थी।

विश्व के सातवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेरडिक बीते साल भी आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

नडाल के लिए नए साल की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 2014 के फ्रेंच ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविक को हराने के बाद वह पहली बार किसी शीर्ष-10 खिलाड़ी के खित्तफ खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493