आस्ट्रेलियन ओपन : मरे के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारे युकी

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में सोमवार को ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ने भारत के युकी भांबरी को दो घंटे और 14 मिनट चले एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हरा दिया।

युकी हारे जरूर लेकिन विश्व के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन मरे के खिलाफ उनके खेल ने सभी का दिल जीत लिया।

जीत के बाद मरे ने भी युकी के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा, “युकी आगे बढ़कर खेल रहे थे। वह अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके हाथ में ताकत है और अपने खेल से उन्होंने इस मैच को कठिन बनाया।”

मरे ने पहला सेट 37 मिनट में जबकि दूसरा 41 मिनट में जीता। तीसरा सेट में युकी ने मरे को जबर्रदस्त टक्कर दी और एक समय 4-1 की बढ़त हासिल करने में भी कामयाब रहे। मरे ने तीसरा सेट 55 मिनट में जीता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493