आस्ट्रेलियन ओपन : मिश्रित युगल वर्ग से बाहर हुए भूपति

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में शनिवार को सफर थम गया।

भूपति और आस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार जारमिला गाज्दोसोवा शनिवार को मिश्रित युगल वर्ग के पहले ही दौर के मैच में चीनी ताइपे की हाओ-चिंग चान और इंग्लैंड के जेमी मरे की जोड़ी से 6-4, 6-7 (7), 8-10 से हार गई।

भूपति-गाज्दोसोवा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट जीत लिया, हालांकि आगे वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके।

दूसरे सेट में 49 मिनट तक संघर्ष करने वाली भारतीय-आस्ट्रेलियाई जोड़ी तीसरा सेट मात्र 12 मिनट में गंवा बैठी।

भूपति पुरुष युगल वर्ग में गुरुवार को पहले दौर का मुकाबला हारकर पहले ही बाहर हो चुके हैं।

बालक एकल वर्ग में सुमीत नागल ने अमेरिका के माइकल मामोह को 6-2, 4-6, 6-4 से मात देकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493