आस्ट्रेलियन ओपन : राओनिक ने तीसरे दौर में किया प्रवेश

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राओनिक ने दूसरे दौर के मुकाबले में लक्जमबर्ग के गिलेस मुलर को 6-3, 6-4, 7-6 (4) से मात दी।

टूर्नामेंट के तीसरे दौर में राओनिक का मुकाबला गिलेस सिमोन से होगा। सिमोन ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में ब्राजील के रोजेरियो दुत्रा सिल्वा को 6-4, 6-1, 6-1 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में राओनिक ने कहा, “मैंने काफी अच्छे और सक्षम रूप से खेला। मुझे इस बीच थोड़ी परेशानी भी हुई, लेकिन मैंने उस स्थिति में भी अच्छा खेला और तीसरे सेट में प्रवेश किया। मैं इस सेट में जीत हासिल करके बेहद खुश हूं।”

अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में राओनिक ने कहा, “मैंने मुलर को कई बार खेलते देखा है। मैंने कुछ मैचों में उनके साथ मुकाबला भी किया। मैं स्वयं को उनकी लय में ढालने की कोशिश कर रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493