कोलंबिया सरकार व ईएलएन के बीच शांति वार्ता 7 फरवरी से

इस संबंध में दोनों प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इक्वाडोर के क्वीटो में सात फरवरी को कोलंबिया शांति वार्ता का शुभारंभ हो जाएगा।

दोनों पक्ष शांति वार्ता से पहले दो फरवरी को कुछ सद्भावना उपायों के लिए लिए तैयार हो गए हैं। ईएलएन समूह पूर्व सांसद ओडिन सैंचेज मोंटेस डी ओका को रिहा कर देगा। समूह ने अप्रैल में इन्हें अगवा कर लिया था। जवाब में सरकार ईएलएन के दो लड़ाकों को जेल से रिहा करेगी।

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सांतोस ने दावोस में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हमारा ईएलएन के साथ समझौता हुआ है। वह दावोस में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक फोरम में शिरकत कर रहे हैं।

सरकार के प्रमुख वार्ताकार जुआन कैमिलो रेस्ट्रेपो ने कहा, “हमारे पास एक खाका है जिसे हमने मार्च 2016 में सार्वजनिक किया था। हमें उम्मीद है कि इससे शांति के दरवाजे खुलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493