मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक और क्रोएशिया की दिग्गज खिलाड़ी मिरजाना लुसिक बारोनी ने सोमवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर के मैच में राओनिक ने स्पेन के रोबटरे बटिस्टा ऑगट को 7-6(6), 3-6, 6-4, 6-1 से मात दी।
मैच के बाद आधिकारिक वेबसाइट ‘एटीपीवर्ल्डटूर डॉट कॉम’ पर जारी बयान में राओनिक ने कहा, “मैं उन्हें आज (सोमवार) जीत हासिल कर काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैच के दौरान कुछ पल बेहद अच्छे थे।”
इसके अलावा, महिला एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में 34 वर्षीया लुसिक बारोनी ने अमेरिका की जेनिफर ब्राडे को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी।
लुसिक बारोनी इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र क्रोएशियाई खिलाड़ी हैं।
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में लुसिक बारोनी का सामना चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लिस्कोवा से होगा।
dharmpath.com dharmpath