इसी सफलता के उपलक्ष्य में मध्य कमान अस्पताल द्वारा आजएक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले जनरल राजन रविंद्रन ने गुर्दा दानकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा शारीरिक अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अंगदान से जुड़े विधिक विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान दिया गया।
इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजन रविंद्रन ने मध्य कमान अस्पताल में एक नए गुर्दा प्रत्यारोपण केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेशन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी तथा संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (लखनऊ) के चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले परिक्षेत्रों के सैन्यकर्मियों एवं उनके परिजनों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जिम्मेदारी मध्य कमान अस्पताल लखनऊ की है।
dharmpath.com dharmpath