आस्ट्रेलियन ओपन : शारापोवा का विजयी अभियान जारी

मेलबर्न, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की मारिया शारापोवा ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 शारापोवा ने बुधवार को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में स्वीडन की रेबेका पीटरसन को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से मात दे तीसरे दौर में जगह बनाई।

शारापोवा को मारगारेट कोर्ट एरेना में खेले गए इस मैच को जीतने में एक घंटे 11 मिनट का समय लगा।

अपने दूसरे आस्ट्रेलियन ओपन खिताब को पाने के लिए रूसी खिलाड़ी को तीसरे दौर में डेनमार्क कैरोलिना वोज्नियाकी को मात देनी होगी। वोज्नियाकी ने भी स्वीडन की योहाना लार्सन को मात दे तीसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493