मेरा ध्यान हमेशा टीवी पर रहा है : संभावना मोहंती

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। संभावना मोहंती ने नए शो ‘राजा बेटा’ से छोटे पर्दे पर अपना पदार्पण से किया है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की तरह दिखने वाली उड़िया अभिनेत्री का कहना है कि वे पांच महीने पहले मुंबई बॉलीवुड में जाने के लिए नहीं आई थीं क्योंकि उनका ध्यान हमेशा से ही टीवी शो करने पर रहा है।

संभावना ने यहां आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि मैं खुद को अतिमहत्वाकांक्षी नहीं बुलाऊंगी। मैंने बॉलीवुड के बारे में कभी नहीं सोचा। पता नहीं क्यों। मैंने जब मुंबई जाने के बारे में सोचा था, तो मैं वेब शोज, विज्ञापन या बॉलीवुड में जाने की इच्छुक नहीं थी। शायद इसलिए. क्योंकि मैंने टीवी शोज के लिए बहुत ज्यादा ऑडीशंस दिए थे और यह मेरे पक्ष में रहे थे। मेरा ध्यान हमेशा टीवी पर रहा है।”

अभिनेत्री स्निग्धा मोहंती की बेटी ने कहा, “मैं बहुत ज्यादा टीवी नहीं देखती, मैं दिव्यांका त्रिपाठी जैसी इंडियन टीवी की कुछ महिला कलाकारों का अनुसरण करती हूं। वे यह साबित करने के लिए बॉलीवुड नहीं गईं कि वे बहुत अच्छी हैं। इसलिए, मैं भी उसी श्रेणी में जाना चाहती हूं।”

हिंदी फिल्म मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड फिल्मों, विज्ञापनों और वेब शोज के लिए भी तैयार हूं क्योंकि काम काम होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं अपनी सारी ऊर्जा बॉलीवुड को दे दूंगी।”

‘राजा बेटा’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा किरदार पूर्वा शो की शुरुआत मे वेदांत (राहुल सुधीर) के क्रश की भू्मिका नहीं निभाता है। पूर्वा का एक प्रेमी है और वह उससे शादी करने की योजना बना रही है। लेकिन पूर्वा की शादी वेदांत से हो जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493