मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ताइवान की उनकी जोड़ीदार सेह सु-वेई ने बुधवार को आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में अर्जेटीना की मारिया इरिगोयेन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरांडी को 6-2, 6-0 से हरा दिया।
हाल में युगल वरियता में दूसरी बार पांचवें स्थान पर पहुंची सानिया ने मेलबर्न पार्क में दमदार शुरुआत की।
सानिया और सु-वेई की इस जोड़ी ने पूरे मैच में आठ के मुकाबले 23 विनर्स जड़े और केवल 48 मिनट में मैच अपने नाम किया।
दूसरी ओर, दबाव में खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी मारिया-रोमिना की जोड़ी ने 21 अनफोस्र्ड एरर किए जिसका फायदा सानिया और उनकी जोड़ीदार को मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath