मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा गुरुवार को यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
सानिया ने अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की मौजूदा चैम्पियन जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया।
सानिया और डोडिग ने शो कोर्ट-3 पर हुए क्वार्टर फाइनल मैच में पेस और मार्टिना को एक घंटे 13 मिनट में 7-6(1), 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath