आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया तीसरे दौर में

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की शीर्ष वरीय मिक्स्ड डबल जोड़ी ने यहां सोमवार को मेलबर्न पार्क में चल रहे आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट मिक्स्ड डबल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

सानिया-ब्रूनो की जोड़ी ने गैर वरीय मेक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और अमेरिका के अबिगैल स्पीयर्स की जोड़ी को 93 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7 (3), 10-8 से पराजित कर दिया।

सानिया-ब्रूनो की जोड़ी का तीसरे दौर में मुकाबला अब स्लोवाकिया की एंड्रेजा क्लेपक व आस्ट्रेलियाई क्रिस गुसिऑन की जोड़ी तथा आस्ट्रेलियाई केसी डीलैकुआ और जॉन पीयर्स की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे दौर के मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493