मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल में भारत को 67वें गणतंत्र दिवस पर दोहरी खुशी मिली है। सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस ने मंगलवार को दूसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले जीत कर तीसरे दौर में जगह बना ली है।
सानिया ने इवान डोडिग के साथ मिश्रित युगल के अगले दौर में प्रवेश किया तो वहीं पेस ने मार्टिना हिंगिस के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
सानिया और डोडिग की जोड़ी ने एक घंटे आठ मिनट चले मुकाबले में एसम-उल-हक कुरैशी और यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-5, 6-2 से हराया।
पहले सेट में कड़ी चुनौती मिलने के बावजूद सानिया-डोडिग की जोड़ी ने सेट 38 मिनट में अपने नाम किया।
दूसरे सेट में सानिय-डोडिग की जोड़ी को कोई दिक्कत नहीं हुई और 30 मिनट में उन्होंने सेट अपने नाम कर मैच भी जीत लिया।
दूसरी तरफ भारत के पेस और स्विटजरलैंड की हिंगिस की जोड़ी ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए जेन जुलियन रोजर और स्लोअने स्टीफंस की जोड़ी को आसान मैच में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी।
पेस-हिंगिस ने महज 50 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। इस जोड़ी ने पहला सेट 21 मिनट में जीत लिया। दूसरा सेट जीतने में भी इस जोड़ी को कोई दिक्कत नहीं हुई और 29 मिनट में दूसरा सेट भी जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath