आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-हिंगिस ने जीता युगल खिताब

मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया।

सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा और लूसी हर्रादेका को 7-6 (1), 6-3 से हराया।

यह इस जोड़ी का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जोड़ी ने बीते साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन का ताज अपने नाम किया था।

साथ ही यह इस जोड़ी का लगातार आठवां और कुल 12वां खिताब है। यह जोड़ी बीते साल अगस्त में बनी थी।

सानिया ने मेलबर्न में दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2009 में वह महेश भूपति के साथ मिश्रित युगल खिताब जीतने में सफल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493