कश्मीर घाटी में बारिश, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने दिन में पूरी कश्मीर घाटी में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें शनिवार तक सामान्य से भारी बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।” उन्होंने भूस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अधिकारी ने कहा, “शनिवार शाम से सर्दी कम होने के आसार हैं।”

रात में आसमान साफ रहने की वजह से पूरे राज्य में रात्रि तापमान में सुधार आया है। कश्मीर घाटी में गुरुवार देर शाम हल्की फुहारें पड़ीं।

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री, गुलमर्ग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री व लेह में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शहर में दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

श्रीनगर और जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493