आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में हारे सानिया-सोआरेस

मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी शुक्रवार को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग से बाहर हो गई है।

मार्गरेट कोर्ट एरिना में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय जोड़ी को फ्रांस की क्रिस्टिना लादेनोविक और कनाडा के डेनियल नेस्टर ने एक घंटे में 3-6, 6-2, 10-8 से हराया।

सानिया और सोआरेस की जोड़ी ने पूरे मैच में 14 के मुकाबले 21 अनफोस्र्ड एरर किए जो उन पर भारी पड़े। साथ ही क्रिस्टिना और नेस्टर ने साथ छह एस लगाए जबकि सानिया और सोआरेस एक भी एस लगाने में असफल रहे।

फाइनल में यह क्रिस्टिना और नेस्टर की जोड़ी अब लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिंस से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493