मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गईं।
विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला खिलाड़ी सेरेना ने सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की ही मेडिसन कीज को एक घंटे 24 मिनट में 7-6(5), 6-2 से हराया।
अपने करियर में अब तक 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सेरेना छठी बार आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनने के लिए प्रयासरत हैं।
शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में सेरेना का सामना विश्व की दूसरी वरीय खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा से होगा। शारापोवा ने बुधवार को अपने ही देश की एकातेरिना माकारोवा को 603, 6-2 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया है।
dharmpath.com dharmpath