आस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान स्मिथ ने की सगाई

न्यू यार्क, 29 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने डानि विलिस के रूप में अपनी जीवन संगिनी चुन ली है।

स्मिथ ने गुरुवार को विलिस के साथ सगाई की घोषणा की।

स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर विलिस के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आज मैंने अपने घुटनों पर बैठ कर डानी को विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसका जवाब उन्होंने हां में दिया।”

तस्वीर में 28 वर्षीय इस स्मिथ न्यूयार्क स्थित रॉकफेलर सेंटर की छत पर विलिस के साथ दिखाई दे रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप दौर से ही बाहर होने के बाद स्मिथ छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने यहां आने से पहले मोनाको, लंदन की सैर की।

आस्ट्रेलिया को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लेना है।

भारत के साथ सीरीज के बाद उसे इंग्लैंड के साथ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में शिरकत करनी है।

हालांकि इस समय क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और खिलाड़ियों के बीच वेतन को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद इस स्थिति तक पहुंच गया है कि आस्ट्रेलिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ी एक जुलाई से बेरोजगार होने की कगार पर खड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493